छात्राओं ने बनाई मानव श्रृखंला
जासं, मुजफ्फरपुर : महिला सुरक्षा को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्राओं ने आरबीबी
जासं, मुजफ्फरपुर : महिला सुरक्षा को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्राओं ने आरबीबीएम कॉलेज में मानव श्रृखंला का निर्माण किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में शामिल छात्राओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होता रहा तो उग्र आंदोलन होगा। हाथों में सेव गर्ल्स-सेव नेशन की तख्ती लिए छात्राएं सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं। परिषद की नगर सह मंत्री प्रीती श्रीवास्तव ने कहा कि महिला सुरक्षा समाज के लिए यक्ष प्रश्न है। 21वीं सदी में जहां एक तरफ पुरुष-स्त्री में समानता की बात हो रही है, वहीं दूसरी तरफ महिलाएं आज भी सुरक्षित नहीं हैं। इसे देश के विकास में बाधक बताते हुए कहा कि परिषद ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। प्रदेश में बढ़ते अपराध, अपहरण व बलात्कार की घटनाओं की चर्चा की। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ. ममता कुमारी, आरजू सुनैना, नीतू, सुचि कुमारी, नेहा, सोनम, नैन्सी, प्रिया आदि ने छात्राओं को संबोधित किया।