'बेहतर कार्य का होगा प्रयास'
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर : प्रमंडल के लोग बुद्धिजीवी हैं। यहां कार्य करना सुखद होगा। पूर्व से अच्
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर : प्रमंडल के लोग बुद्धिजीवी हैं। यहां कार्य करना सुखद होगा। पूर्व से अच्छा कार्य होता रहा है। आगे भी बेहतर कार्य करने का प्रयास होगा। सोमवार को आयुक्त का पदभार संभालने के बाद अतुल प्रसाद ने ये बातें कहीं। उन्होंने निवर्तमान आयुक्त नर्मदेश्वर लाल के कार्य की तारीफ की। कहा, समारोह में उपस्थित लोगों की संख्या को देखने से ही उनके बेहतर कार्य का अंदाजा लगाया जा सकता है।
इससे पहले विदाई समारोह में नर्मदेश्वर लाल ने अपने कार्यकाल के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों से मिले सहयोग की चर्चा की। उन्होंने कहा कि तिरहुत प्रमंडल में आना उनके लिए आयुक्त पद के लिए प्रशिक्षण जैसा था। इसका लाभ दूसरी जगह मिलेगा। प्रमंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने निवर्तमान आयुक्त को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान उनके क्रियाकलाप की भी चर्चा की। समारोह में जिलाधिकारी अनुपम कुमार, डीडीसी कंवल तनुज, आयुक्त के सचिव मीनेंद्र कुमार, क्षेत्रीय परिवहन पदाधिकारी कुमार विजेंद्र प्रसाद, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी मो. सलीम, एसडीओ पूर्वी सुनील कुमार, क्षेत्रीय कल्याण निदेशक, कर्मचारी व कई संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे।