मारपीट में आधा दर्जन से अधिक घायल
जासं, मुजफ्फरपुर : कुढ़नी थाना क्षेत्र के वाजितपुर कोदरिया गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक प
By Edited By: Published: Mon, 13 Oct 2014 02:08 AM (IST)Updated: Mon, 13 Oct 2014 02:08 AM (IST)
जासं, मुजफ्फरपुर : कुढ़नी थाना क्षेत्र के वाजितपुर कोदरिया गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक पक्ष के आधा दर्जन व दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। इसमें कई महिलाएं शामिल है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जा रहा है।
घायलों में एक पक्ष के कपिल कुमार, तपेश्वर साह, अंजू देवी, सिंघेश्वरी देवी, सुमित्रा देवी, अमिता देवी शामिल है। इन लोगों ने गांव के जगन साह, संजीव साह, श्याम कुमार, अनिल कुमार व रंजीत कुमार सहित अन्य के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें