वीसी की गाड़ी पर पथराव, शीशे तोड़े
By Edited By: Published: Sat, 30 Aug 2014 01:54 PM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2014 01:54 PM (IST)
मोतिहारी (पू. चंपारण) : शहर के मुंशी सिंह महाविद्यालय में शनिवार को एक कार्यक्त्रम में शामिल होने आए बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के वीसी डा. पंडित पलाडे को छात्रों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। मागों को लेकर छात्र समागम के नेताओं ने कुलपति के वाहन पर पथराव कर दिया। इससे उनके वाहन के शीशे टूट गए। हालाकि, कुलपति को सुरक्षित बचा लिया गया। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें