सीतामढ़ी में नदी के तेज बहाव में बहा युवक बची जान
By Edited By: Published: Sun, 24 Aug 2014 01:58 PM (IST)Updated: Sun, 24 Aug 2014 01:58 PM (IST)
सुरसंड (सीतामढ़ी): रातो नदी में आए उफान के चलते शनिवार को श्रीखंडी भिट्ठा गाव के वार्ड नौ में एक युवक नदी में बह गया। आसपास के लोगों की निगाह उसी समय उस पर चली गई। काफी देर मशक्कत के बाद उसे बचाया जा सका। उसे तत्काल निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहा वह खतरे से बाहर बताया गया है। लक्ष्मण नाम का उक्त युवक मवेशी को पानी पिलाने नदी में गया था। धीरे-धीरे वह थोड़ा बीच में चला गया। इसी क्रम में नदी के तेज बहाव के साथ असंतुलित हो गया। मवेशी को तो किनारे की ओर धकेल दिया, लेकिन खुद पानी में बह गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें