नशाखुरानी के शिकार तीन भर्ती
By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 12:59 AM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 12:59 AM (IST)
बैरिया (मुजफ्फरपुर), संस : एसकेएमसीएच में रविवार को बेहोशी की हालत में दो युवकों सहित तीन को अलग-अलग जगहों से लाकर पुलिस ने भर्ती कराया। सभी नशाखुरानी के शिकार बताए जा रहे हैं। इनमें एक की पहचान कटरा थाने के बेलपकौना गांव के मो. महबूब अख्तर के रूप में हुई है। उसके परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली से गांव लौट रहा था। बैरिया बस पड़ाव से रात आठ बजे घर फोन किया था। इसके बाद फोन पर बात नहीं होने पर बेचैनी बढ़ गई। खोजबीन शुरू की गई। उसे अहियापुर थाने के पटियासा गांव के निकट एनएच-57 पर सड़क किनारे पाया गया। जहां से एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं भर्ती दो अन्य के पास किसी तरह का कागजात नहीं मिलने से उनकी पहचान नहीं हो पाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें