Move to Jagran APP

तीन बार सांप ने काटा फिर भी महफूज

By Edited By: Published: Sun, 29 Jun 2014 10:30 AM (IST)Updated: Sun, 29 Jun 2014 10:30 AM (IST)
तीन बार सांप ने काटा फिर भी महफूज

डुमरा (सीतामढ़ी : शहर से सटे मनियारी गांव में पिछले तीन दिनों में एक ही लड़की को सांप ने बारी -बारी से तीन बार डंस लिया। हर बार वह इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई गई। चिकित्सकों ने इलाज किया। लड़की खतरे से बाहर है। परिजन अब उसे घर नहीं ले जाना चाहते। क्योंकि, डर है कि चौथी बार भी न सर्पदंश का शिकार हो जाए।

loksabha election banner

घटना से परिवार दहशत में है। वहीं, कुछ लोग इसे दैविक प्रकोप बता रहे हैं तो कई का कहना है कि सपेरा या तांत्रिककी शरण में जाना उचित है। हैरत की बात यह कि अब तक सर्प को सिर्फ पीड़ित लड़की ने ही देखा है। वह मनियारी निवासी किसान सुरेश सिंह की पुत्री धनवंती कुमारी है। शुक्रवार की रात 12 बजे जब वह सोने जा रही थी तो सांप ने डंस लिया। उसे रात एक बजे सदर अस्पताल लाया गया। शनिवार को दिनभर इलाज जारी रहा। इससे पूर्व बुधवार की शाम साढ़े सात बजे खाना बनाने के दौरान उसे सांप ने डंसा। देर शाम सदर अस्पताल लाई गई। गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे परिजन घर लेकर पहुंचे। दोपहर एक बजे खाना खाने के दौरान उसे सांप ने फिर डंस लिया। अस्पताल में इलाज के बाद शुक्रवार की सुबह 11 बजे घर लौटी। एक घंटे बाद फिर उसे सांप ने डंस लिया। उधर, सदर अस्पताल के चिकित्सक डा. उदय श्ाकर प्रियदर्शी ने घटना पर आश्चर्य जताया। उन्होंने लड़की के परिजनों को सांप की तलाश कर उसे भगाने की नसीहत दी। आशंका जताई कि घर में कई और सांप हो सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.