गर्मी से रोजेदार का हो रहा बुरा हाल
मुंगेर। उमस भरी गर्मी तथा चिलचिलाती धूप ने माह ए रमजान का रोजा रखने वाले रोजेदारों की परे
मुंगेर। उमस भरी गर्मी तथा चिलचिलाती धूप ने माह ए रमजान का रोजा रखने वाले रोजेदारों की परेशानी बढ़ा दी है। इसके बाद भी रोजेदारों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। बच्चे, बूढ़े, नौजवान, महिलाएं आदि उत्साह के साथ रोजा रखकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। इधर रमजान खत्म होने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। बजार में ईद की खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। अलविदा की नवाज अदा करने के लिए रोजेदार नए - नए कपड़े की खरादारी करते दिख रहे हैं। वहीं सेवइया व लच्छे की खरीदारी में भी लोग काफी व्यस्त दिख रहे हैं। इसके साथ ही कपड़ों व अन्य समानों की खरीदारी में महंगाई भी लोगों को पस्त कर रहा है। फिर भी न चहते हुए लोग खरीदारी कर रहे हैं। अंतिम जुम्मे की अलविदा नमाज को लेकर शहर के तमाम मस्जिद के आसपास सुरक्षा तथा विधि व्यवस्था को देखते हुए दंडाधिकारी के साथ पुलिस वालों की प्रतिनियुक्ति में आलाधिकारी भी जुट गए हैं।