चैत्र नवरात्र शुरू, भक्तिमय हुआ वातावरण
मुंगेर। आस्था और श्रद्धा का त्योहार वासंतिक नवरात्र मंगलवार से प्रारंभ हो गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Mar 2017 09:04 PM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 09:04 PM (IST)
मुंगेर। आस्था और श्रद्धा का त्योहार वासंतिक नवरात्र मंगलवार से प्रारंभ हो गया। इसके साथ ही ¨हदी नववर्ष विक्रम संवत 2074 का भी शुभारंभ हो गया। 9 दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान को लेकर पूरे क्षेत्र में वातावरण भक्तिमय हो गया है। सभी दुर्गा मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का श्लोक गुंजायमान है। अनुमंडल क्षेत्र के गालिमपुर, शामपुर, मुजफ्फरगंज, गोबड्डा, प्रसन्नडो सहित शहर के कुलकुला स्थान, माता स्थान मंदिरों में कलश स्थापना कर मां की आराधना पूरे भक्ति भाव से हो रही है। अल सुबह से ही मां बहनों में चैत्र नवरात्र को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। वहीं या देवी सर्व भूतेषु के स्वर से भक्ति का आवेग फूटता दिख रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें