भाई ने ही कराई थी सुभाष की हत्या
मुंगेर। असरगंज थाना क्षेत्र के मकवा पंचायत अंतर्गत मकेश्वरी स्थान निवासी छड़ एवं सिमेंट व्यवसायी
मुंगेर। असरगंज थाना क्षेत्र के मकवा पंचायत अंतर्गत मकेश्वरी स्थान निवासी छड़ एवं सिमेंट व्यवसायी सुभाष साह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। संपत्ति विवाद में उसके बड़े भाई सतीश ने ही दो कांट्रैक्ट किलर की सहायता से सुभाष की हत्या करवाई थी। पुलिस द्वारा गिरफ्त में आए एक कांट्रैक्ट किलर मकवा निवासी मुकेश चौधरी उर्फ फुकवा ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में इसका खुलासा किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी आशीष भारती ने बताया कि 22 जून की देर रात अज्ञात अपराधियों ने व्यवसायी सुभाष साह की गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या के इस मामले में उनके भाई सतीश साह ने अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या का मामला दर्ज कराया था। लेकिन अनुसंधान के क्रम में पुलिस को यह जानकारी मिली कि मृतक अविवाहित था। इस कारण भाई की नजर उसके संपत्ति पर थी। इस ¨बदु पर जांच के दौरान स्थानीय दो अपराधियों पर पुलिस का संदेह गहराता गया। संदेह की पुष्टि होने पर जब मुकेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया तो उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि सतीश के ही इशारे पर आशा जोरारी निवासी मनोज पासवान और मैंने सुभाष की हत्या की योजना बनाई। पैसे के लालच में मैं हत्या में साथ देने को तैयार हो गया और 22 जून को दोनो ने मिलकर सतीश की हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि मनोज एवं मुकेश का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। मुकेश दो महीने पूर्व ही जेल से बाहर आया है।