निकाय चुनाव में हुई है लोकतंत्र की हत्या
मुंगेर। मतगणना के दौरान ईवीएम मशीन बदलने की शिकायत को लेकर दर्जनो वार्ड के पराजित उम्मी
मुंगेर। मतगणना के दौरान ईवीएम मशीन बदलने की शिकायत को लेकर दर्जनो वार्ड के पराजित उम्मीदवारों ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता अनिल कुमार सिह ने करते हुए कहा मुंगेर नगर निगम चुनाव में निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा खुले आम लोकतंत्र की हत्या की गई है। यह चुनाव एलेक्टेड नही है बल्कि बड़े राजनेता के इशारे पर जिला में उनके गुर्गों ने अपने चहेतों को जिताने का काम किया है। जिससे कि मेयर के चुनाव में उनको आसान समर्थण मिले। जितने वाले प्रत्याशी को हराया गया और हारने वाले प्रत्याशी को जिताया गया। यह चुनाव नही जनता के साथ छल किया गया है। मतदाताओं के साथ विश्वाघात हुआ है। वही वार्ड 10 के अमित कुमार ने बताया ईवीएम मशीन की उच्चस्तरीय जांच करवायी जानी चाहिए। कई पूर्व पार्षदो ने पदाधिकारियो पर चुनाव में अवैध उगाही कर ईवीएम बदलने का भी आरोप लगाया। उन्होने कहा ईवीएम की जांच नही कराई गई तो हमसब मिलकर धरना व प्रर्दशन करने को वाध्य होगें।
इस मौके पर वार्ड 3 से विरेन्द्र कुमार, 4 से बेबी देवी, 9 से रेणु देवी, 10 से अमित कुमार, 14 से पप्पू मंडल, 15 से मु. जाहिद, 19 से रेशमा खातुन, 21 से साजिया खातून, 24 से रूपम देवी, 28 से चंदन कुमार, 38 से मीरा देवी आदि उपस्थित थे।
परिणाम के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी
जमालपुर, (मुंगेर)। नगर परिषद चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद सत्ताधारी एवं विपक्षी नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब जदयू के मीडीया प्रभारी राजीव ¨सह तथा मंत्री प्रतिनिधि गोपाल कृष्ण कूद पड़े हैं। इस क्रम में दोनों नेताओं ने कहा कि 20 नंबर वार्ड की जनता ने जिस उम्मीद के साथ सावित्री देवी को विजयी बनाया है। इसके लिए वार्ड की जनता धन्यवाद की पात्र है। नेताद्वय ने कहा कि सावित्री देवी के प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को परोक्ष रूप से प्रतिपक्ष का समर्थन प्राप्त था। अब चुनाव परिणाम सामने आ चुका है तथा यह स्पष्ट हो चुका है कि जनता सत्तापक्ष के साथ है। जनता ने भ्रमित करने वाले प्रत्याशियों को नकार दिया है।