सात निश्चय के क्रियान्वयन से बनेगी विकास की बड़ी लकीर
मुंगेर। 18 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निश्चय यात्रा के तहत मुंगेर आ रहे हैं। जहां सीए
मुंगेर। 18 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निश्चय यात्रा के तहत मुंगेर आ रहे हैं। जहां सीएम द्वारा चेतना सभा को सम्बोधित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की सभा में जमालपुर नगर व प्रखंड के सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह बातें जदयू नगर अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने कही। श्री यादव ने कहा मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में वार्ड स्तर तक जनसंपर्क चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के सात निश्चय के क्रियान्वयन से पूरे दश में विकास की नई लकीर खींचेगी। वहीं प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार ¨सह ने कहा ग्रामीण कार्य मंत्री सह स्थानीय विधायक शैलेश कुमार के निर्देशानुसार हर स्तर के कार्यकर्तां व आमजन से भी संपर्क कर कार्यक्रम में शामिल होने के साथ सरकार के विकास कार्यों को घर घर प्रसारित करने का अनुरोध किया गया है। बैठक में गोपाल कृष्ण, राजीव ¨सह, रविरंजन, रामवृक्ष तांती, रक्कू शर्मा, राजीव यादव, विजय मंडल, चन्द्शेखर, शैलेन्द्र कुमार, शमशेर आलम, विनोद पासवान, अलीशेर अली, अनिल साह सहित दर्जनों लोग शामिल थे।