बाढ़ से चारो ओर हाहाकार
मुंगेर । गंगा का पानी घटने नाम ही नहीं ले रही है। चारो ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।
मुंगेर । गंगा का पानी घटने नाम ही नहीं ले रही है। चारो ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। प्रखंड के अमैया, ढोलपहाड़ी, चौरगांव, बैजलपुर, खड़िया पिपड़ा आदि गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इस कारण लोग अपनी अपनी जान बचाने के लिए सड़क के किनारे शरण लिए हुए है। बाढ़ ने लोगों का सबकुछ छीन लिया है। बच्चे भूख प्यास के मारे बेहाल हो रहे है। बड़े लोगों को भी भोजन नहीं मिल पा रहा है। मवेशी को चारा नहीं मिल रहा है। यहां तक कि कई दिनों से गांव में समाचार पत्र नहीं आया है। बाढ़ पीड़ितों के लिए डाक विभाग द्वारा राहत शिविर लगाया गया हैं। जहां बाढ़ पीड़ितों को खिचड़ी खिलाया जा रहा है। बाढ़ पीड़ितों की हालत काफी दयनीय बनी हुई है। लोग जैसे तैसे अपनी दिन बसर कर रहे हैं। बाढ़ कम होने के लिए भगवान से लोग प्रार्थना कर रहे हैं। संकट की इस घड़ी में स्थानीय विधायक डॉ. मेवालाल चौधरी, जिप सदस्य अनिल वैद्य मुखिया प्रो. दिलीप कुमार रंजन, जिप अध्यक्ष ¨पकी देवी, बीडीओ सूरज कुमार, सीओ रंजीत कुमार आदि पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से संर्पक कर रहे हैं। उन्हें राहत उपलब्ध कराने का आश्वासन दे रहे हैं। विधायक की पहल पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिवाकर ¨सह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में घूम-घूम कर दवाई का छिड़काव कर रहे हैं। ताकि मलेरिया आदि रोग नहीं फैले।