जिले को अकालग्रस्त घोषित करने को लेकर सपा का प्रदर्शन
मुंगेर। जिले को अकाल प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यक
मुंगेर। जिले को अकाल प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को समाहरणालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पूर्व सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में जुलूस निकाला। जुलूस बड़ी बाजार स्थित रामदेव ¨सह साइंस कॉलेज से आरंभ होकर राजीव गांधी चौक, एक नंबर ट्रैफिक होते हुए समाहरणालय तक पहुंचा। जुलूस के दौरान सपा कार्यकर्ता सुशासन बाबू खोलो कान, नहीं तो होगा नींद हराम, मुंगेर को अकाल प्रभावित क्षेत्र घोषित करो, किसानों का ऋण माफ करो, नीतीश कुमार मुर्दाबाद आदि नारे लगा रहे थे। समाहरणालय के सामने पहुंच कर जुलूस आमसभा में बदल गया। जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि एक ओर जहां बाढ़ ने मुंगेर की आधी आबादी को बेघर कर दिया, वहीं दूसरी ओर जिले की आधी आबादी सुखाड़ का दंश झेल रही है। इससे किसानों की कमर ही टूट गई है। ऐसे में राज्य सरकार को मुंगेर को अकाल प्रभावित क्षेत्र घोषित कर देना चाहिए। लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं कर ¨सचित फसल के तेरह हजार एवं अ¨सचित फसल के लिए अरसठ सौ रूपए प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिए जाने की घोषणा कर किसानों को छलने का काम किया है। वहीं मनोज कुमार मधुकर, मोहन यादव, मो आजम, मनोज क्रांति आदि ने कहा कि सरकार लगातार किसान विरोधी निर्णय ले रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम सात सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। मौके पर अशोक भारत, अमरशक्ति, नकुल यादव, संजय यादव, रामनाथ राय, संजय पटवा, देवेंद्र यादव, शत्रुघ्न यादव, सुधीर यादव, राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।