मुंगेर के एसपी कार्यालय के निकट भाजयूमो के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या
एसपी कार्यालय के निकट दिनदहाड़े भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष उत्तम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर कर दी। शर्मा किसान मोर्चा के अध्यक्ष पंकज वर्मा हत्याकांड के गवाह थे।
By pradeep Kumar TiwariEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2015 02:10 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2015 02:17 PM (IST)
मुंगेर। एसपी कार्यालय के निकट दिनदहाड़े भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष उत्तम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर कर दी। शर्मा किसान मोर्चा के अध्यक्ष पंकज वर्मा हत्याकांड के गवाह थे। पंकज की हत्या कुछ दिन पूर्व ही हुई। पुलिस ने उन्हें अंगरक्षक भी उपलब्ध कराया था।
घटना के समय अंगरक्षक होटल के बाहर बैठा था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। गोली लगने के बाद शर्मा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शर्मा को तीन गोली मारी गई। स्थिति को देखते हुए मुंगेर को हाईअलर्ट कर दिया गया है। पंकज वर्मा की हत्या के समय में भी शहर में तोडफ़ोड़ और आगजनी की घटना हुई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें