Move to Jagran APP

जमीनी विवाद में गोलीबारी, मामला दर्ज

मुंगेर। नया रामनगर थाना क्षेत्र के चंदनपुरा में जमीनी विवाद में एक पक्ष ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। दूस

By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 10:48 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 10:48 PM (IST)
जमीनी विवाद में गोलीबारी, मामला दर्ज

मुंगेर। नया रामनगर थाना क्षेत्र के चंदनपुरा में जमीनी विवाद में एक पक्ष ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। दूसरे पक्ष द्वारा संयम बरते जाने के कारण ¨हसक वारदात नही हो सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग पच्चीस राउंड गोली चलाई गई। इस संबंध में पहले पक्ष की ओर से नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हालांकि पुलिस तीन चार राउंड गोली चलाए जाने की पुष्टि कर रही है।

loksabha election banner

घटना की बाबत बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली निवासी किशोर यादव का खेती योग्य भूखंड चंदनपुरा में है। जिसपर कुछ दिनों पूर्व तक चंदनपुरा निवासी सहजानंद यादव पे. दशरथ यादव बंटाईदारी के आधार पर खेती करते आ रहे थे। रविवार की दोपहर किशोर यादव की मौजूदगी में मजदूरों द्वारा खेत का जुताई किया जा रहा था। तभी अचानक सहजानंद यादव अपने भाई नारद यादव, पवन यादव व तीन चार अज्ञात के साथ पहुंच गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी होते ही क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया। किशोर यादव द्वारा सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित किया। इस संबंध में किशोर यादव ने चंदनपुरा निवासी हजानंद यादव, नारद यादव व पवन यादव को नामजद करते हुए अन्य चार अज्ञात के विरूद्ध नयारामनगर थाने में मामला दर्ज कराया है। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार पल्लव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। लेकिन सभी फरार हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.