अबतक एकबार ही मिली डीजल अनुदान राशि
मुंगेर। प्रखंड के अधिकांश किसानों के बीच अभी तक तैयार किए गए पहली सूची के आधार पर ही डीजल अनुदान की
मुंगेर। प्रखंड के अधिकांश किसानों के बीच अभी तक तैयार किए गए पहली सूची के आधार पर ही डीजल अनुदान की राशि वितरित की गई है। जबकि दूसरी व तीसरी सूची के लिए धरहरा बीडीओ सुजीत कुमार राउत ने जिला से राशि की मांग की है। बताया जाता है कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय सूची के तहत प्रखंड के किसानों के बीच डीजल अनुदान राशि के रूप में लगभग 33 लाख रूपए बांटे जाने थे। राशि उपलब्ध नहीं रहने के कारण किसानों को प्रथम किस्त के रूप में डीजल अनुदान की राशि वितरित की गई है। किसान मुन्ना ¨सह, चंचल ¨सह, मुंगेर ¨सह, मनोज ¨सह, जालो यादव, शैलेन्द्र प्रसाद ¨सह, पुनित ¨सह, नंद किशोर ¨सह सहित कई अन्य किसानों का कहना है कि डीजल अनुदान की राशि नहीं मिलने से रबी फसल की उपज प्रभावित होगी। किसानों ने बताया कि सूखे की स्थिति रहने के कारण महाजन से ब्याज पर रूपए लेकर रबी फसल की बुआई किया है। किसानों ने डीएम से अविलंब डीजल अनुदान की राशि दिलाने की गुहार लगाई है।