श्रद्धापूर्वक दी मां जगद्धात्री को विदाई
मुंगेर। मंगलवार को मॉडल कालोनी रामपुर के टंकी मैदान में स्थापित की गई माता जगद्धात्री की प्रतिमा का
मुंगेर। मंगलवार को मॉडल कालोनी रामपुर के टंकी मैदान में स्थापित की गई माता जगद्धात्री की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर माता की प्रतिमा को ढाक की धुन पर पूरी रेल कालोनी में घुमाया गया। इसके बाद बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ नम आंखों से काली पहाड़ी के तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसके पहले माता की प्रतिमा विसर्जन में बड़ी संख्या में शामिल कालोनी की महिलाओं ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया एवं नम आंखो से माता जगद्वात्री को विदाई दी। वहीं प्रतिमा भ्रमण के समय पूजा समिति के सदस्य ढाक के धुन पर थिरकते नजर आए। इसके बाद वे लोग काली पहाड़ी के नीचे स्थित तालाब पहुंचे। जहां आरती के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान माता जगद्धात्री के जयघोष के नारे लगाए गए। विसजर्न में समिति के अध्यक्ष रामगोपाल वर्मा, सचिव एसके आर्या, संयोजक ¨रकू ¨सह, मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष देवेश ¨सह, सतीश चंद्रा, अमित, मो जुम्मन, फुद्वन दा, जुग्गु दा, ज्योति, दीपक, सोपो दा, पंकु पासवान सहित सौकड़़ों लोग मौजूद थे।