झूलनोत्सव काहे आकूल करे कान्हा मुरली बजा के
मुंगेर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भगवान श्री कृष्ण का झूलनोत्सव आयोजित किया गया। झूलनोत्सव को ल
मुंगेर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भगवान श्री कृष्ण का झूलनोत्सव आयोजित किया गया। झूलनोत्सव को लेकर विभिन्न मंदिरों में भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शहर के प्रेम मंदिर में मशहूर भजन गायक हरिशंकर जी के द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। इसके बाद संजीव पाठक ने भज मन राधे-नंद किशोर गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं असरगंज के सूरजू राम ठाकुरबाड़ी में आचार्य डा मंगलनाथ पाठक ने भगवान श्री कृष्ण के झूलनोत्सव की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। प्रेम मूर्ति राधा को नयनों से निहारते हुए कृष्ण के हाथों से बांसुरी गिर जाती है। कृष्ण का गोलोक धाम से भी सर्वोच्च आनंद में निमग्न हो राधा के साथ झूलते विग्रह के दर्शन से भक्तों को असीम आनंद की अनुभूति होती है। देर रात तक चले शास्त्रीय संगीत एवं भजन कीर्तन से श्रोतागण झूमते रहे।