दूसरे दिन भी औचक निरीक्षण में प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक मिले अनुपस्थित
मुंगेर। बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय ब्रह्मस्थान सहित कई अन्य विद्यालयों का निरीक्षण बरिया
मुंगेर। बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय ब्रह्मस्थान सहित कई अन्य विद्यालयों का निरीक्षण बरियारपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य के द्वारा किया गया। इस दौरान दूसरे दिन भी उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार सहित एक शिक्षिका कंचन कुमारी अनुपस्थित मिली। इसी क्रम में मध्य विद्यालय बरियारपुर की जांच की गई। जहां एक शिक्षक अनिल कुमार अनुपस्थित मिले। जबकि उक्त विद्यालय में 272 नामांकित छात्रों पर 15 शिक्षक विद्यालय में मिले। उक्त विद्यालय में शिक्षक की संख्या अधिक पाई गई। जिसे दूसरे जगह स्थानांतरण की बात बीडीओ ने कही। वहीं कन्या प्राथमिक विद्यालय पुस्तकालय बरियारपुर बस्ती में भी जांच की गई। इस दौरान मध्य विद्यालय नयाटोला में जांच के क्रम में एक शिक्षक जयप्रकाश यादव अनुपस्थित मिले। बीडीओ बरियारपुर राजेश कुमार ने कहा कि विद्यालय का संचालन सही ढंग से हो इसके लिए शिक्षकों को सही समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। बावजूद सभी विद्यालयों में शिक्षकों की अनुपस्थिती देखी गई। सभी की रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को भेजा जाएगा। विदित हो कि एक दिन पूर्व भी तीन सदस्यीय टीम क्रमश: प्रखंड शिक्षा समिति के सदस्य विनय कुमार, बरियारपुर उत्तरी पंचायत के मुखिया रतन मंडल व उपमुखिया चंद्र दिवाकर के द्वारा विद्यालयों की जांच की गई थी। जांच के क्रम में मध्य विद्यालय ब्रह्मस्थान में प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार सहित एक शिक्षिका कंचन कुमारी अनुपस्थित पाई गई थी। बावजूद इसके दूसरे दिन भी उक्त दोनों की अनुपस्थिती पाई गई।