नेट्रोडेम में इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मुंगेर। नेट्रोडेम विद्यालय मुंगेर में शुक्रवार को इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस
मुंगेर। नेट्रोडेम विद्यालय मुंगेर में शुक्रवार को इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसमें शहर के कई विद्यालयों ने अपनी भागीदारी निभाई। इसमें केंद्रीय विद्यालय जमालपुर, नेट्रोडेम एकेडमी, सेंट माइकल हाई स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, अवधुत एकेडमी, न्यू ईरा पब्लिक स्कूल न्यू ज्योति एकेडमी थे। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इसमें एमके घोष, डॉ. श्रवण ठाकुर, नीलांबरी मिश्रा, अर¨वद अग्रवाल व अन्य विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे। शिक्षकों के सहयोग से विभिन्न राउंडों में क्विज करवाया गया। इसमें ऑडियो वीडियो राउंड और रैपिड फायर राउंड भी शामिल थे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नेट्रोडेम एकेडमी, द्वितीय स्थान पर नेट्रोडेम एकेडमी जमालपुर रहा।