विधायक ने दी 'घर-घर दस्तक'
मुंगेर। राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यो की विस्तृत
मुंगेर। राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यो की विस्तृत जानकारी देने एवं क्षेत्र की जनता की समस्याओं से रूबरू होने जमालपुर के विधायक शैलेश कुमार ने दौरा किया। उन्होंने समस्याओं के समाधान को लेकर नगर परिषद क्षेत्र के गेट नंबर 6 से जुबली वेल चौक के हर घर में दस्तक दी और दुकानों में पर्चा चिपकाया।
जनता से रूबरू होते हुए स्थानीय विधायक श्री कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की मिसाल कायम करने का काम किया है। नीतीश कुमार ने चुनाव पूर्व बिजली आपूर्ति में व्यापक सुधार कर वोट मागने की बात कही थी। इसका परिणाम है कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में काफी सुधार कर जनता से किए वादों को पूरा करने का काम किया है। साथ ही सभी वर्गों के छात्रों के उच्जवल भविष्य एवं उनकी प्रतिभा में किसी प्रकार की रूकावट न हो इसके लिए सभी वर्गो के छात्रों को प्रोत्साहन राशि देने के साथ कई योजना चलाई। वहीं अपराधियों को जेल भिजवाया। विधायक श्री कुमार ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। इसलिए आगे बढ़ता बिहार फिर एक बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बना कर सूबे में विकास की गति को आगे बढ़ाने की अपील की।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, दीपक सिन्हा, राजीव सिंह, रवि रंजन, अविनाश जायसवाल, श्रीकात सच्जू, सुजीत कुमार, अजय यादव, दीपक राज, अशोक महतो, राजीव रंजन, शंभू कुमार यादव, मन्नू मालाकार, रविंद्र शर्मा, दीपक कुमार सिंह सहित अन्य साथ थे।