सरकार की उपलब्धियों का किया प्रचार-प्रसार
मुंगेर। प्रखंड के दुग्ध उत्पादन केंद्र के प्रांगण में बीस सूत्री अध्यक्ष अनिल वैद्य की अध्यक्षता में
मुंगेर। प्रखंड के दुग्ध उत्पादन केंद्र के प्रांगण में बीस सूत्री अध्यक्ष अनिल वैद्य की अध्यक्षता में दस्तक कार्यक्रम की सफलता को लेकर बैठक आयोजित की गई। मौके मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद तारापुर विधायक नीता चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का समग्र विकास हुआ है। शिक्षा, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, विधि व्यवस्था सभी मोर्चे पर शानदार काम हुआ है। शिक्षा में सुधार के लिए पोशाक, साइकल, छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं चलाई गई। 90- 95 प्रतिशत घरों को बिजली से जोड़ा गया। सड़कों का विस्तार किया गया । वहीं स्वास्थ्य सुविधा सुदृढ़ करने के लिए प्राथमिक स्वास्थय केंद्र से लेकर स्वास्थ्य उपकेंद्र को बुनियादी सुविधा से लैश किय गया। सिचाई सुविधा के लिए 14 करोड़ की येाजना को मंजूरी दी गई। पेंशन राशि में बढ़ोत्तरी की गई। कृषि विश्व विद्यालय सबौर के अलावा सहरसा, पूर्णिया, डुमरांव, किशनगंज में कृषि और नालंदा में उद्यान महाविद्यालय की भी स्थापना की गई। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता दस दस घर में जाएं और लोगों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएं। बाद में उनके घरों के दीवारों पर बढ़ चला बिहार, एक बार फिर नीतीश कुमार के नारे व फोटो युक्त स्टीकर चिपकाएं। विधायक ने लदौहा मोड़ नयाटोला जाकर ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। मौके पर नर¨सह प्रसाद ¨सह, गणित पंजियारा, अर¨वद ¨सह, मुखिया गणपत यादव, पैक्स अध्यक्ष विनोद ¨सह, युवा प्रखंड जदयू अध्यक्ष मो. कासी, शिवन कुमार, प्रहलाद मंडल, मनोहर ¨सह आदि उपस्थित थे ।