मोकिम ने कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन
मुंगेर: जिले के विकास को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य मु.
मुंगेर: जिले के विकास को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य मु. मोकिम ने कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह को ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं अवगत कराया। वहीं, कृषि मंत्री को जमालपुर और मुंगेर आगमन को निमंत्रण दिया। पटना के भाजपा पार्टी कार्यालय में केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर हुए समारोह में पहुंचे मोकिम ने 27 मई को ही कृषि मंत्री को जिले में कृषि एवं कृषि विज्ञान केंद्र के विकास को लेकर मुंगेर आने का आमंत्रण दिया। कृषि मंत्री को दिए गए ज्ञापन में मु. मोकिम ने कहा कि जिला में सवा सौ एकड़ कृषि योग्य भूमि बेकार है। जिसे कृषि योग्य बनाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए। पटना से लौटने के बाद मु. मोकिम ने कहा कि शीघ्र ही कृषि मंत्री मुंगेर आएंगे।