आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास
- हेमजापुर ओपी क्षेत्र में घटी घटना - बना रहा था वीडियो क्लिप - एएसपी संजय कुमार सिंह ने ली घटना
- हेमजापुर ओपी क्षेत्र में घटी घटना
- बना रहा था वीडियो क्लिप
- एएसपी संजय कुमार सिंह ने ली घटना की जानकारी
संवाद सूत्र, हेमजापुर (मुंगेर) : धरहरा थाना अंतर्गत के हेमजापुर ओपी क्षेत्र में बुधवार को आठ साल की एक मासूम बच्ची के साथ गाव के ही तीन युवाओं द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इधर, हेमजापुर ओपी पुलिस ने मामला समाने आते ही त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर वह बच्ची अपने घर के दक्षिण साइड अर्द्धनिर्मित पक्के मकान के पास बने गढ्डें में शौच करने गई थी कि तभी वहा पहले से मौजूद तीन युवकों ने उसे जबरदस्ती पकड़ को अर्द्धनिर्मित पक्के मकान के पास जबरन उठाकर ले गए और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। दो किशोर बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था, जबकि, तीसरा युवक उसका वीडियो क्लिप तैयार कर रहा था। बीच-बीच में बच्ची को धमकी भी दे रहे थे कि अगर परिजनों को बताया तो खैर नहीं। बाद में बच्ची ने घर पहुंच कर परिजनों को पूरे घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामला हेमजापुर ओपी पहुंचा। इसके बाद घटना की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी गई। इस दौरान जिले के अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने मामले की पूरी जानकारी ली। वहीं अंचल निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, पनाह आश्रम एनजीओ के महफूज आलम, महिला पुलिस अवर निरीक्षक रीता कुमारी आदि ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। इधर हेमजापुर ओपी प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि मामले के अनुसंधान शुरू हो गया है। वीडीयो क्लिप बनाने वाला एक किशोर फरार हो गया है। गुरुवार को दोनों किशोर को मुंगेर बाल सुधार गृह भेज दिया जाएगा।