मुख्यमंत्री के नाम नियोजित शिक्षक बीइओ को सौंपेंगे ज्ञापन
संवाद सूत्र, जमालपुर (मुंगेर) : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के नगर एवं प्रखंड इकाई, प्रखंड
संवाद सूत्र, जमालपुर (मुंगेर) : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के नगर एवं प्रखंड इकाई, प्रखंड अध्यक्ष शकर सुमन एवं नगर अध्यक्ष विपिन सिन्हा के नेतृत्व में मंगलवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके पहले सभी पंचायत एवं नगर के प्रारंभिक नियोजित शिक्षक शातिपूर्ण तरीके से शहर का भ्रमण करेंगे और प्रखंड कार्यालय पहुंच कर समान काम के बदले समान वेतन सहित विभिन्न मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम बीइओ को ज्ञापन सौंपेंगे। संघ के नगर अध्यक्ष विपिन सिन्हा ने बताया कि नियोजित शिक्षक अपने अधिकार के लिए 10 अप्रैल से धरना पर बैठे हैं। सरकार हमारी माग पर सकारात्मक पहल नहीं कर रही है। जब तक सरकार हमारी माग नहीं पूरी करती है। तब तक प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार यह आंदोलन जारी रहेगा।