नियोजित शिक्षकों के आंदोलन को मिला भाजपा-लोजपा का समर्थन
संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर) : अपनी लंबित मागों को लेकर पिछले नौ दिनों से नियोजित शिक्षक हड़ताल पर
संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर) : अपनी लंबित मागों को लेकर पिछले नौ दिनों से नियोजित शिक्षक हड़ताल पर हैं। शनिवार को भी शिक्षकों का हड़ताल जारी रहा। इस हड़ताल को नगर भाजपा व लोजपा के सदस्य अपना पूर्ण समर्थन दे रहे हैं।
नियोजित शिक्षकों हड़ताल को संबोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष निशुतोष कुमार नीशु एवं लोजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने संयुक्त रूप से कहा कि बिहार सरकार नियोजित शिक्षकों की बात नहीं मान रही है। बिहार में पहले पायदान पर शिक्षक आते हैं। जब इनलोगों के साथ ही सरकार अन्याय कर रही है तो कैसे शिक्षा का स्तर कैसे ऊपर उठ सकेगा। वहीं प्रखंड भाजपा उपाध्यक्ष किस्टू सिंह ने कहा कि बिहार सरकार अंतिम सासे ले रही है।
संघ के प्रखंड अध्यक्ष शकर सुमन व नगर अध्यक्ष विपिन सिन्हा ने संयुक्त रूप से सरकार की ओर से आई वार्ता के द्वार खुले हुए हैं, पर सरकार हमारी मांगों पर जब तक विचार नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर जिला सचिव रामनंदन कुमार, उपाध्यक्ष विजय कुमार सुमन, सहित नगर भाजपा सासंद प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह, दयानंद तांती, विशाल आनंद आदि मौजूद थे।
------------
रेल की चपेट में आकर वृद्ध की मौत, एक घायल
संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर) : जमालपुर-किऊल रेलखंड पर स्थित अभयपुर स्टेशन के पास एक 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताते चलें कि राजेंद्रनगर-बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर वृद्ध की मौत हो गई। वहीं जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर स्थित रतनपुर स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर एक 25 वर्षीय युवक जख्मी हो गया। युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर ले जाया गया है।