वासंतिक नवरात्रा को निकली गई कलश शोभा यात्रा
रतनपुर (मुंगेर) संवाद सूत्र : बरियारपुर प्रखंड के रतनपुर पंचायत में वासंतिक दुर्गा समिति आखाड़ा टोला
रतनपुर (मुंगेर) संवाद सूत्र : बरियारपुर प्रखंड के रतनपुर पंचायत में वासंतिक दुर्गा समिति आखाड़ा टोला की ओर से कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में 151 कलश शामिल हुए। वासंतिक दुर्गा स्थान अखाड़ा टोला से निकली कलश शोभा यात्रा रतनपुर पंचायत के कुर्मी टोला, दास टोला, गोसाईचक रतनपुर होते हुए रामजानकी दुर्गा मंदिर होते हुए पुन: आखाड़ा टोला दुर्गा स्थान पहुंचकर समाप्त हो गई। कलश शोभा यात्रा में लगभग पांच सौ महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वासंतिक नवरात्रा पर निकले मंत्रोच्चारण से पूरा पंचायत भक्तिमय दिखा। इसके तहत श्रद्धालुओं ने कलश शोभा यात्रा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। वासंतिक नवरात्रा दुर्गा समिति के सचिव विपिन यादव व अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि प्रत्येक साल की तरह इस साल भी अष्टमी की पूर्व संध्या पर कलश शोभा यात्रा निकाली गई। वासंतिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा अष्टमी व नवमी को श्रद्धालुओं के लिए समाजिक नाटक के साथ सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कलश शोभा यात्रा के दौरान नेपाली गुप्ता, सीताराम मंडल, सत्यनारायण मंडल, अंजू रानी, प्रीती कुमारी, नंदानी कुमारी, काजल कुमारी, प्रिया कुमारी, पूजा कुमारी, ललिता रानी, परी रानी, कशिश कुमारी, मुस्कान कुमारी, आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
-------------
मां दुर्गा के भक्ति गीतों से गुंजायमान हो रहा देवी स्थान
असरगंज (मुंगेर) स्ावाद सूत्र :
चैत नवरात्र के अष्टमी पूजा को विभिन्न देवी मंदिरों का पट खुलते ही मा दर्शन के लिए लोग उमड़ पड़े। अष्टमी पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही मंदिरों में लगी रही। मा दुर्गा की भक्तिमें सारे प्रखंड के लोग तल्लीन हैं। सुगंधित अगरबत्ती की खुशबू व मा के भक्ति भजनों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो रहा है। अष्टमी पूजा पर महिलाओं ने मा को डलिया चढ़ाया। पूजा आरती प्रार्थना की। सरस्वती स्थान में नाटक का आयोजन किया गया है। वहीं ढोल पहाड़ी दुर्गा मंदिर में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया है। मेला को लेकर मंदिर परिसर में मिठाई खिलौने एवं बच्चों के लिए कठघोड़वा आदि की दुकानें लगाई गई है।