Move to Jagran APP

धूमधाम से मना रामनवमी पर्व

हवेली खडगपुर (मुंगेर) संवाद सूत्र : क्षेत्र में शनिवार को रामनवमी पर्व हर्षोल्लास वातावरण में मनाया

By Edited By: Published: Sat, 28 Mar 2015 10:05 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2015 10:05 PM (IST)
धूमधाम से मना रामनवमी पर्व

हवेली खडगपुर (मुंगेर) संवाद सूत्र : क्षेत्र में शनिवार को रामनवमी पर्व हर्षोल्लास वातावरण में मनाया गया। सैकड़ों जगहों पर महावीरी ध्वज लगाया गया। हनुमान मंदिर में अष्टजाम का आयोजन किया गया। वहीं, दूसरी ओर क्षेत्र के कई दुर्गामंदिरों में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का पुजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया गया। रामनवमी को लेकर कई स्थानों पर नाटक, रंगारंग कार्यक्रम, जागरण आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, टेटिया बम्बर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जयकारे के बीच रामनवमी का त्योहार मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के सभी बजरंगवली मंदिरों और घरों में श्रद्धालुओं ने लाल पताका बांधकर ध्वज फहराया गया। मौके पर कई जगहों पर भगवान राम की शोभा यात्रा निकाली गई। वहीं, अखंड रामधुन का भी आयोजन किया गया। इधर, वासंतिक नवरात्र को लेकर दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दुर्गा पुजा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कुमारी कन्याओं को भोजन कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.