स्थापना दिवस पर रालोसपा ने दिया एक दिवसीय धरना
मुंगेर, जागरण संवाददाता : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्थापना दिवस के मौ
मुंगेर, जागरण संवाददाता : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना का आयोजन शहीद स्मारक के पास किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंधीर सिंह ने की। धरना में जिले के सभी वरीय नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पटना में 5 अप्रैल को पार्टी की ओर से किसान रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में जिले से भी 1000 से भी ज्यादा कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि किसान रैली में ही व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का बिगूल फूंका जाएगा। धरना के बाद जिलाधिकारी को अलग-अलग सात सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञाप भी सौंपा गया। धरना में प्रदेश सचिव सुधीर मंडल, जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, प्रदेश संगठन सचिव मनोज कुशवाहा, जीवन श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मो. शाहिद राइन, युवा जिलाध्यक्ष रविकांत झा, महिला जिलाध्यक्ष मुसरत राइन, राजेश शर्मा, सागर सिन्हा, वशिष्ट साह, मनोज गुप्ता, अनुज कुमार सिंह, राजेश सिंह, पप्पू यादव, अमित कुशवाहा, विजय कुमार मंडल, शमशाद अली, सुनीता देवी, रोहित कुमार, राजेश मंडल, रंजीत साह आदि मौजूद थे।
मांगों से संबंधित सौंपा ज्ञापन :
सदर अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने, गरीब, वृद्धा, विधवा को पेंशन 1000 रूपये करने, एपीएल व बीपीएल को छोड़कर बाकी को पेंशन देने, प्रखंडों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने, जमालपुर कारखाना को निर्माण कारखाना का दर्जा देने, सभी पोलों पर मास्टर लाइट लगाने, पंचायत प्रतिनिधि और नगर निकाय जनप्रतिनिधियों को भी विधायक सांसद की तरह सुविधा देने से संबंधित ज्ञाप सौंपा।