सरकार से त्रस्त है बिहार की जनता : रालोसपा
फ ोटो- 22 एमयूएन 26 कैप्शन : तीनबटिया चौक पर संबोधित करते रथ के साथ आये नेता बरियारपुर (मुंगेर)
फ ोटो- 22 एमयूएन 26
कैप्शन : तीनबटिया चौक पर संबोधित करते रथ के साथ आये नेता
बरियारपुर (मुंगेर) संवाद सूत्र : नीतीश कुमार का लालू यादव के साथ महागठबंधन गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन है। बिहार का विकास के बदले विनाश हो रहा है। जनता नीतीश को कभी माफ नहीं करेगी तथा जनता आगामी चुनाव में नीतीश को मजदूरी के रूप में बिहार की सत्ता से दूर करने का काम करेगी। यह बातें शनिवार को बरियारपुर तीनबटिया चौक पर रालोसपा के श्रद्धाजलि रथ यात्रा को संबोधित करते हुए प्रभारी नूर हसन ने कही। उन्होंने कहा कि नीतीश लालू के जंगलराज को समाप्त करने के समय आए साथियों को भुलाकर आज सत्ता के लिए लालू से गठबंधन कर रहे हैं। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निर्देशन में श्रद्धाजलि रथ यात्रा निकालकर उन साथियों को श्रद्धाजलि देने का काम कर रही है। नीतीश कभी भी किसी का सगा नहीं रहे है। इसलिए जनता को इनसे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने जनता से इस नापाक गठबंधन को नहीं आने देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि रालोसपा बिहार में फि र जंगलराज को नहीं आने देगी। इसलिय रथ के माध्यम से जनता को जगाने का काम कर रही है। इस अवसर पर जवाहर सिंह, हिमाशु पटेल, सुरेंद्र यादव, बिहारी पासवान, जीवन श्रीवास्तव, प्रखंड अध्यक्ष मनोज गुप्ता, अरूण कुमार यादव मौजूद थे।