पदाधिकारीयों ने किया घाटों का निरीक्षण
हवेली खड़गपुर (मुंगेर) संवाद सूत्र : छठ पर्व के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ
हवेली खड़गपुर (मुंगेर) संवाद सूत्र : छठ पर्व के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ शनिवार को क्षेत्र के सद्भावना घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इन घाटों पर चल रहे साफ-सफाई को देखकर अनुमंडल पदाधिकारी राशीद आलम संतुष्ट दिखे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। हर हाल में चिन्हित घाटों की सफ ाई व्यवस्था पूजा से पहले दुरूस्त की जाएगी। इसके लिये संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये गए हैं। पूजा के दौरान व्रतियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हो इसके लिये प्रशासन सजग है। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ रंजन कुमार, कार्यपालक अभियंता एसएन वर्मा, बीडीओ धीरज कुमार, थानाध्यक्ष राजीव कुमार, अवर निबंधन पदाधिकारी हरिशकर सुमन आदि मौजूद थे।