अग्निपीड़ितों के बीच खाने के पड़े लाले
फोटो 25 एमयूएन 17, 18, 19 कैप्शन : पीड़ित परिवार की महिलाएं, अगलगी की घटना के बाद दोबारा घर व्यवस्थ
फोटो 25 एमयूएन 17, 18, 19
कैप्शन : पीड़ित परिवार की महिलाएं, अगलगी की घटना के बाद दोबारा घर व्यवस्थित करने में जुटे ग्रामीण, राख में सामान ढूंढते ग्रामीण।
-सभी पीड़ित परिवारों क ो 10 मीटर पॉलीथिन, 4200 रुपये, 50 किलो गेहूं एवं 50 किलो चावल प्रशासन ने दिया
मुंगेर, जागरण संवाददाता : सदर प्रखंड अंतर्गत मय पंचायत के करारी टोला तौफि र में आगलगी की घटना के बाद अब यहां के लोगों को छठ पर्व मनाने व खेती की चिंता सताने लगी है। छठ पूजा कैसे मनेगा इसको लेकर यहां करीब 35 अग्नि पीड़ित परिवार चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि आगलगी की घटना में अनाज ही नहीं बल्कि पहनने तक क ा कपड़ा भी नहीं बचा। छठ के लिए खरीदा गया सूप, डलिया व अन्य सामान भी जल गए। लोगों का कहना है कि कम संसाधन के बावजूद अगर छठ पर्व मना भी लेते हैं तो खेती कैसे होगी? आगलगी में कुल मिलाकर करीब एक सौ से ज्यादा खाद क ा बोरा था वह भी आग की भेंट चढ़ गया। इसके अलावा खेती के लिए लाया गया करीब 12 मन बीज जल गया। ज्ञात हो कि गुरुवार की रात सदर प्रखंड के मय पंचायत के करारी टोला तौफिर में अनिल यादव के घर में दीप से आग लग गई थी जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर 35 घरों क ो अपने चपेट में ले लिया था।
राशन कार्ड भी जला : सभी परिवार के पास अनाज उठाव के लिए राशन कार्ड था। आगलगी की घटना में सभी लोगों का राशन कार्ड भी आग की भेंट चढ़ गया।
सूद पर लिए थे खेती के लिए रूपये : आगलगी से पीड़ित परिवारों में विवेका यादव, दयानंद यादव, शंभू यादव आदि ने बताया कि ज्यादातर लोग खेती के लिए सूद पर पैसे दूसरे से लिए थे। इस आगलगी में लगभग 5 लाख रूपये कैश जलकर राख हो गया। सिर्फ विवेका यादव का ही 40 हजार रुपये जला है। इसी तरह से अन्य लोगों का भी कैश रूपये जला है जो खेती के लिए दूसरे लोगों से सूद पर लिए थे। लोगों ने बताया कि खेती के लिए सभी तैयारी हो चुकी थी। दीपावली क सुबह यानि शुक्रवार को नाव पर सारा सामान लादकर तौफिर दियारा जाते और खेत की जुताई व बुआई करते। लेकिन, सब किया-धरा पर पानी फिर गया।
मिली प्रशासनिक मदद : मय पंचायत के करारी टोला तौफिर में गुरुवार की रात हुए अगलगी की घटना के बाद पीड़ित परिवारों क ो शुक्रवार को प्रशासनिक मदद मिली। इस संबंध में अनुमंडलाधिकारी डॉ. कुंदन कुमार ने बताया कि सभी पीड़ित परिवारों क ो प्रशासन की ओर से 10-10 मीटर पॉलीथिन, 4200-4200 रुपये, 50 किलो गेहूं एवं 50 किलो चावल मुहैया कराया गया। इससे पहले पीड़ित परिवारों क ो 2-2 किलो चूड़ा एवं 500 ग्राम चीनी बीडीओ द्वारा दिया गया था।