असंतुलित भोजन से बढ़ता है हृदय रोग : डॉ. सिंघानिया
जमालपुर(मुंगेर) संवाद सूत्र: रेलवे मुख्य अस्पताल में सोमवार को विश्व हृदय दिवस के मौके पर संगोष्ठी क
जमालपुर(मुंगेर) संवाद सूत्र: रेलवे मुख्य अस्पताल में सोमवार को विश्व हृदय दिवस के मौके पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. सिंघानिया ने की। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. सिंघानिया ने कहा कि दिनों दिन हृदय रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। असंतुलित खान पान और अनियंत्रित दिनचर्या हृदय रोग की प्रमुख वजह है। वहीं, डॉ. एस बोस ने कहा कि विश्व में तेजी से हृदय रोग की बीमारी तेजी से फैल रही है। इसका मुख्य कारण पर्यावरण एवं असंतुलित भोजन है। इसलिए हमें अपने स्वास्थ के प्रति गंभीर हो खान-पान पर विशेष ध्यान देकर इस बीमारी से बच सकते हैं।
अध्यक्षता करते हुए डॉ. सिंघानिया ने कहा कि नियमित स्वस्थ जाच के अलावा व्यायाम व तनाव मुक्त रह कर हृदय रोग से बचा जा सकता है। मौके पर डॉ. एन ठाकुर स्वास्थ कर्मी गणेश चौधरी सहित सिस्टर मेट्रोन मौजूद थे।