एसपी से मिला चैंबर का शिष्टमंडल
By Edited By: Published: Fri, 25 Jul 2014 08:26 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jul 2014 08:26 PM (IST)
मुंगेर, संवाद सूत्र : चैंबर ऑफ कॉमर्स का एक शिष्टमंडल पुलिस कप्तान वरूण कुमार सिन्हा से भेंट कर शहर के वर्तमान विधि-व्यवस्था पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। चैंबर पदाधिकारियों के शिष्टमंडल के मुलाकात के आलोक में आगामी 27 जुलाई को एसपी वरूण कुमार सिन्हा, आईटीसी के प्रबंधक श्याम कृष्ण, चैंबर पदाधिकारी व सदस्यों के साथ शहर की विधि-व्यवस्था पर चैंबर कार्यालय में मंत्रणा करेंगे। उक्त जानकारी चैंबर के प्रवक्ता निर्मल कुमार जालान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। शिष्टमंडल का नेतृत्व चैंबर अध्यक्ष राजेश जैन कर रहे थे। शिष्टमंडल में सचिव प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, पूर्व सचिव विनोद केशरी, रविशंकर आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें