लीड : पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच तारापुर में मतदान आज
फोटो: 9एमयूएन 14
कैप्शन: इवीएम लेकर जाते पुलिस के जवान
जमुई संसदीय क्षेत्र के 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज
तारापुर में 271 मतदान केंद्रों पर 2.72 लाख करेंगे मतदान का प्रयोग
जेएनएन, मुंगेर : जमुई संसदीय क्षेत्र के तारापुर विधान सभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय आरडी एंड डीजे कॉलेज से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इवीएम तारापुर के लिए रवाना किए गए। विभागीय जांच पदाधिकारी एसएन झा के नेतृत्व में 271 ईवीएम के साथ ही 26 अतिरिक्त ईवीएम भेजे गए। अतिरिक्त ईवीएम का प्रयोग किसी बूथ पर खराब होने पर किए जायेंगे। मौके पर ईवीएम कोषांग के प्रभारी रवीन्द्रनाथ भी थे।
तारापुर विधान सभा क्षेत्र में मतदान की सभी प्रशासनिक व्यवस्था पूरी कर ली गई हैं। पुलिस बल दंडाधिकारियों के साथ मतदान केंद्र पर पहुंच गए हैं। गुरुवार की सुबह प्रात: सात से संध्या चार बजे तक मतदान होगा। गुरुवार को दस प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 271 मतदान केंद्रों पर दो लाख 72 हजार 956 मतदाता करेंगे। डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह के आदेश पर धारा 144 लागू कर दी गई है। इस दौरान तीन से अधिक व्यक्ति एक स्थान पर नहीं रह सकते हैं। बुधवार की संध्या सुरक्षा व्यवस्था का जायजा पुलिस अधिकारियों ने लिया।
संग्रामपुर : बुधवार को प्रखंड के 56 मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों एवं सुरक्षा कर्मियों को भेजा गया। नक्सल प्रभावित ददरीजाला एवं कटियारी पंचायत के नौ मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कारणों से गुरुवार की सुबह मतदान कर्मी एवं सुरक्षा कर्मियों को पहुंचाया जाएगा।
गंगटा मोड़ :गुरुवार की सुबह सात बजे से संध्या चार बजे तक मतदान होगा। इसके लिए प्रशासन ने एक ओर जहां शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं क्षेत्र के मतदाता अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में अधिक संख्या में मतदान करने के लिए गोलबंद हो रहे हैं। इस बार के चुनाव में मतदान का प्रशित में बढ़ोतरी का अनुमान है।
असरगंज : प्रखंड में कुल 47 केंद्र बनाए गए हैं। जिसको लेकर आज सारी तैयारी पूरी कर ली गई। जिसमें अतिसंवेदनशील 20 व सामान्य 27 केंद्र है। इनमें छह बूथ क्रमश: 34, 38, 39, 40, 45, 46 बूथ पर प्रशासन की कड़ी निगाह रहेगी। जबकि यहां पर चार कैमरा लगाए गए हैं। चुनाव को लेकर बारह दंडाधिकारी व बारह गश्ती दल तैनात रहेंगे। मतदान केंद्र से सौ गज की दूरी पर किसी को रहने नहीं दिया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति इतनी दूरी पर घूमते नजर आया तो उस पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा।