Move to Jagran APP

घर-घर दस्तक अभियान की हुई शुरूआत

ब्राहमण महासभा द्वारा घर घर दस्तक अभियान की विधिवत शुरुआत रविवार को की गई। महासभा के जिलाध्यक्ष देवकांत झा की अध्यक्षता में नगर मध्य विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इस अभियान की घोषणा की गई। इसके तहत प्रत्येक परिवार का गोत्र, मूल, एवं पारिवारिक डाटा सूची संग्रह किया जाएगा।

By Edited By: Published: Sun, 28 Aug 2016 10:14 PM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 10:14 PM (IST)
घर-घर दस्तक अभियान की हुई शुरूआत

मधुबनी। ब्राहमण महासभा द्वारा घर घर दस्तक अभियान की विधिवत शुरुआत रविवार को की गई। महासभा के जिलाध्यक्ष देवकांत झा की अध्यक्षता में नगर मध्य विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इस अभियान की घोषणा की गई। इसके तहत प्रत्येक परिवार का गोत्र, मूल, एवं पारिवारिक डाटा सूची संग्रह किया जाएगा। प्रवासी ब्राह्मणों का डाटा संग्रह कर उनको भी जोड़ा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ई.आशुतोष कुमार झा ने कहा कि इस अभियान में परिवार के किसी सदस्य से नकद सहयोग नहीं लिया जाएगा। इस मौके पर जिला संरक्षक कामेश्वर झा, झंझारपुर जिलाध्यक्ष पं.योगेन्द्र मिश्र, प्रो.हीरानंद झा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जीवछ ठाकुर, प्रदेश सचिव ललित झा, उपाध्यक्ष प्रभात रंजन सहरसा, वैद्यनाथ झा, पंकज झा, धीरेन्द्र मिश्र सहित सैकड़ों अन्य थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.