Move to Jagran APP

काव्य गोष्ठी आयोजित

मैथिली साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति, मधुबनी के तत्वावधान में स्थानीय आदर्शनगर में काव्य गोष्ठी का रंगारंग आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Feb 2017 01:33 AM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2017 01:33 AM (IST)
काव्य गोष्ठी आयोजित
काव्य गोष्ठी आयोजित

मधुबनी। मैथिली साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति, मधुबनी के तत्वावधान में स्थानीय आदर्शनगर में काव्य गोष्ठी का रंगारंग आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानाचार्य डा. सुरेन्द्र लाल दास की अध्यक्षता में आयोजित इस काव्य गोष्ठी में डेढ़ दर्जन कवियों ने भाग लिया। कवियों ने अपनी काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस काव्य गोष्ठी में बसंत के आगमन का सुरूर छाया रहा। संस्थापक अध्यक्ष डा. हेमचन्द्र झा ने इस गोष्ठी में पधारे कवियों व आगत अतिथियों, श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त उनका स्वागत किया। उनका धन्यवाद ज्ञापन किया। समिति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए डा. हेमचन्द्र झा ने कहा कि मैथिली के विकास के प्रति समिति संकल्पित हैं। जीबछ ठाकुर ने जहां आगत अतिथियों का स्वागत किया वहीं प्रो. सर्वनारायण मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। डा. वीरेन्द्र झा ने गोष्ठी की समीक्षा किया। इस गोष्ठी में प्रो. गंगाराम झा, इन्द्रकांत झा, श्यामानंद झा, अमरनाथ झा, इन्द्रनाथ झा आदि ने भाग लिया। काव्य गोष्ठी में कवि नंद कुमार झा ने बसंत पर काव्य की प्रस्तुति दी। कवि अरूण कुमार झा, सतीश साजन, दया शंकर ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं का मन मोह लिया। वहीं सुभाष चंद्र सिनेही की प्रस्तुति प्रियतम संग प्रीत लगाएब से महफिल में चार चांद लग गया। डा. विनय विश्वबंधु, डा. देव लाल कर्ण, प्रो. प्रीतम कुमार निषाद, भोला लाल दास, वशिष्ट कुमार झा, मोहन यादव, डा. वीरेन्द्र झा, डा. सुरेन्द्र लाल दास, रेवती रमण झा, गोपाल झा अभिशेष, दिलीप कुमार झा आदि कवियों ने भी काव्य पाठ से श्रोताओं का मन माह लिया। इस काव्य गोष्ठी में फगुनाहट छाया रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.