घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़
हरलाखी थाना क्षेत्र के कौवाहा बरही गांव में 16 वर्ष की एक नाबालिग लड़की के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला थाना में दर्ज कराया गया है। पुलिस ने लड़की की के फर्द बयान के आधार पर हरलाखी थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।
मधुबनी। हरलाखी थाना क्षेत्र के कौवाहा बरही गांव में 16 वर्ष की एक नाबालिग लड़की के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला थाना में दर्ज कराया गया है। पुलिस ने लड़की की के फर्द बयान के आधार पर हरलाखी थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़की की मां ने सोठगांव के मनोज यादव के दामाद भिखारी यादव, दिनेश यादव व कौआहा बरही के रामदेव यादव, राजेश्वर यादव, मनोज यादव व सुबोध यादव पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने व छेड़छाड का आरोप लगाया है। साथ ही घर में घुसकर 10 हजार रुपये नकद के अलावा सोने का चेन व चांदी की हंसूली की भी लूट लेने का आरोप इन लोगों पर लगाया है। बयान के अनुसार सभी आरोपियों ने उसके घर में घुसकर पहले लड़की के पिता को बांधकर पीटा। जिससे लड़की का पिता घायल हो गया। हालात बिगरते देख लड़की की मां ने इसकी सूचना हरलाखी थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस बरही गांव पहुंच गई। उस जद्दोजहद में लड़की के पिता घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उमगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करा दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष हनुमान चौधरी ने बताया कि मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। जांचोंपरांत कार्रवाई की जाएगी।