लूट कांड का आरोपी गिरफ्तार
मधुबनी। नगर थाना पुलिस ने लूट कांड का एक आरोपी प्रेम राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत
By Edited By: Published: Sat, 25 Jun 2016 11:06 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2016 11:06 PM (IST)
मधुबनी। नगर थाना पुलिस ने लूट कांड का एक आरोपी प्रेम राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में शनिवार को भेज दिया। प्रेम राम प्राइवेट बस स्टैंड के पास स्थित एक मुहल्ले का रहने वाला है। नगर थाना पुलिस बीते 25 नवंबर 2015 को घटी मोबाइल व नकदी लूट कांड में इसे गिरफ्तार किया है। इस कांड का यह नामजद आरोपी है। उक्त घटना को लेकर रहिका निवासी सुधीर पासवान ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं एक अन्य कांड के आरोपी गो¨वदा राम को भी नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गो¨वदा भी प्राइवेट बस स्टैंड के पास स्थित एक मुहल्ले का रहने वाला है। उक्त दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि नगर थाना पुलिस पदाधिकारी ने की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें