वार्ड सदस्य संघ का गठन
स्थानीय प्रखण्ड क्षेत्र के पद्मा पंचायत भवन में पंचायत के उपमुखिया विनोद कुमार रावपाल की अध्यक्षता में वार्ड सदस्यों की बैठक हुई।
मधुबनी। स्थानीय प्रखण्ड क्षेत्र के पद्मा पंचायत भवन में पंचायत के उपमुखिया विनोद कुमार रावपाल की अध्यक्षता में वार्ड सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में पंचायत स्तर विकास कार्यों में पारदर्शिता रखने एवं पंचायती राज व्यवस्था में वार्ड सदस्यों को सरकार द्वारा दी गई हक को जनहित में उपयोग करने को लेकर वार्ड संघ का गठन किया गया। संघ के गठन में पंचायत के मुखिया कपिलदेव साफी भी मौजूद थे।
बैठक उपस्थित सभी 13 वार्ड सदस्यों ने सर्वसम्मति से फेकन कुमार झा को वार्ड संघ का अध्यक्ष एवं फनीलाल सदाय को उपाध्यक्ष मनोनित किया गया। महेन्द्र नारायण पंडित को सचिव और पवन देवी को उपसचिव बनाया गया। मो. अहमद को कोषाध्यक्ष का जिम्मा दिया गया। बैठक में रामप्रीत महरा, ललित कुमार यादव, महेन्द्र नारायण पंडित, मंजू देवी, रेणु देवी, मो. अहमद, राजू पासवान, मालती देवी एवं विभा देवी, फनीलाल सदाय ने संगठन को मजबूती पर बल दिया।