गरिमा को पुनस्र्थापित करने पर बल
बाबूबरही में मिथिला ब्राह्मण महासभा की बैठक प्रखंड संयोजक श्रवण झा की अध्यक्षता में सतघारा गांव में हुई है।
मधुबनी। बाबूबरही में मिथिला ब्राह्मण महासभा की बैठक प्रखंड संयोजक श्रवण झा की अध्यक्षता में सतघारा गांव में हुई है। मौके पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रो. विष्णुकान्त मिश्र ने ब्राह्मणों की गरिमा को पुनस्र्थापित करने, संगठन की मजबूती, आपसी मतभेद को भूलाकर एक सूत्र में बांधने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष प्रो. पूर्णानन्द झा ने अपने पूर्वजों के अनुरूप सभ्यता, संस्कार व संस्कृति को अपनाने पर बल दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष शुभंकर झा ब्राह्मणों को आरक्षण की सुविधा की जरूरत जताई। सभा में श्रवण झा, विनोद झा, साहेबजी मिश्र, शिवजी मिश्र, रमेश झा, अखिलेश मिश्र, भगवान झा, महेन्द्र झा, राजनारायण ठाकुर, अनुराग झा, पंकज झा, मुक्तेश्वर मिश्र, सुरेश झा, भवेश झा आदि ने विचार व्यक्त किए।