याद किए गए प्रथम मुख्यमंत्री
बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण ¨सह की 129 वीं जयंती शहर से सटे सप्ताह में मनाई गई।
By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 03:01 AM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 03:01 AM (IST)
मधुबनी। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण ¨सह की 129 वीं जयंती शहर से सटे सप्ताह में मनाई गई। मौके पर प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण ¨सह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव कृष्णकांत झा गुड्डू ने कहा कि श्रीकृष्ण बाबू बिहार को अपना नेतृत्व प्रदान कर विकास के लिए कार्य करते रहे। बिहार केशरी के नाम से प्रसिद् वे अनुग्रह नारायण ¨सह व जयप्रकाश नारायण के साथ देश को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने में उनका अहम योगदान सदैव याद किए जाते रहेंगे। वे जातिगत राजनीति से उपर उठकर समाज के सभी वर्गों के लोगों के विकास के लिए अंतकाल तक प्रयासरत रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें