Move to Jagran APP

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़

अंधराठाढ़ी प्रखंड सह अंचल परिसर में शनिवार को कृषि विभाग द्वारा खरीफ महाअभियान के तहत कृषि महोत्सव सह प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 May 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 28 May 2017 03:01 AM (IST)
किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़

मधुबनी। अंधराठाढ़ी प्रखंड सह अंचल परिसर में शनिवार को कृषि विभाग द्वारा खरीफ महाअभियान के तहत कृषि महोत्सव सह प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रमुख शुभेश्वर यादव, अंचलाधिकारी रवीन्द्र कुमार मिश्र, •िाप सदस्य शुभंकर झा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामपुकार पासवान ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। नवलकिशोर राय ने इस कार्यक्रम का संचालन किया। प्रमुख शुभेश्वर यादव ने कहा कि किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि योजनाओं का पूरा लाभ लें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे योजनाओं के कार्यान्वन में पूरी पारदर्शिता बरतें ताकि किसान सरकारी सहायता का पूर्ण लाभ ले सके। कृषि वैज्ञानिक शिवाकांत ¨सह, कृषि विशेषज्ञ महेश्वर ठाकुर, संजीव कुमार झा, कौशल किशोर, कृष्ण देव यादव और दिलीप चौधरी ने वैज्ञानिक तकनीक और श्रीविधि द्वारा गेहूं सहित अनेक फसलों की खेती को लाभकारी बताते हुए इसे अपनाने पर जोर दिया। मिट्टी की जांच, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन तकनीक, मक्का, मसूर, राई, तोरी, आलू और फूलगोवी के उन्नत खेती के गुर भी सिखाए। साथ ही बीज छंटाई एवं उपचार, रोपाई, पोषक तत्व प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण, ¨सचाई प्रबंधन एवं पौधा संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

loksabha election banner

अंचलाधिकारी र¨वद्र कुमार मिश्रा ने कहा किसानों के विकास से ही देश का विकास संभव होगा।

प्रखंड कृषि अधिकारी रामपुकार पासवान ने कृषि रोड मैप और बीज योजना के उद्देश्यों से किसानों को अवगत कराया। जिप सदस्य शुभंकर झा ने किसानों के लिए पारदर्शी व्यवस्था पर जोर दिया।

मौके पर हरेराम यादव, अरुण कुमार राय, उदयानंद, सुनील कुमार गुप्ता, रमाकांत राय, प्रदीप कुमार झा, नवीन कुमार मिश्र, अनिल कुमार झा, सुनील सुमन, रामजी देव, बीरेंद्र कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पैक्स अध्यक्ष, महिला कृषक और किसान उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.