संगठन की मजबूती पर विचार
प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक राजद कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड राजद अध्यक्ष डा. धनवीर यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
मधुबनी। प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक राजद कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड राजद अध्यक्ष डा. धनवीर यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में बूथ पर जाकर मतदाताओं का नाम जुड़वाने एवं प्रखंड के संगठन के मजबूती पर विचार-विमर्श किया गया। बिहार में गठबन्धन की सरकार का महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय की सफलता पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने 24 अक्टूबर को सहरसा के कार्यकर्ता सम्मेलन से लौटने के क्रम में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का स्वागत लोहिया चौक पर करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य देवनारायण यादव, रामचन्द्र यादव, रामनाथ यादव, रामप्रवेश यादव, प्रदीप कुमार यादव, बैजनाथ ¨सह यादव, काशी राम, रुद्रनारायण यादव, इदरीश, यशोधर यादव, रूपेश कुमार यादव, प्रमोद चांद, भोरील मुखिया सहित काफी संख्या में राजद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।