नाटकीय ढंग से बाइक चोर धराया
मधुबनी। वर्ष 2014 के अगस्त माह में रेडक्रॉस भवन प्रांगण से कैथिनियां गांव निवासी भारतीय जीवन बी
मधुबनी। वर्ष 2014 के अगस्त माह में रेडक्रॉस भवन प्रांगण से कैथिनियां गांव निवासी भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकत्र्ता वरुण कुमार ठाकुर की चोरी गई बाइक नाटकीय अंदाज में शुक्रवार संध्या आरएस ओपी पुलिस ने बरामद की। पुलिस ने न सिर्फ बाइक बरामद की बल्कि बाइक चला रहे सवार अंधरामठ थाना के महादेवमठ गांव निवासी कैला लाल राम के 38 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार राम को गिरफ्तार भी कर लिया। शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किए गए कृष्ण कुमार राम को उपकारा भेज दिया। हालांकि पुलिस बाइक चोर गिरोह के बाबत कोई विस्तृत जानकारी जुटाने में असफल रही है।
घटना के बाबत थानाध्यक्ष मदन मोहन प्रसाद ¨सहा के अनुसार राजवंशी गेस्ट हाउस के नजदीक वाहन चे¨कग अभियान के तहत बाइक जब्त की गई और गिरफ्तारी हुई है लेकिन सूत्र बताते हैं कि उक्त कृष्ण कुमार राम बाइक से झंझारपुर रेलवे स्टेशन बाजार आया था। बाइक के असली मालिक वरुण कुमार ठाकुर की नजर अपनी होण्डा शाइन बाइक डीएल 13 एसएल 4216 पर पड़ी और शोर कर उसने बाइक सवार को धर दबोचा। बाद में पुलिस पहुंचकर बाइक बरामद की और सवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कृष्ण कुमार राम ने पुलिस को बताया कि रिश्ते का उसका भांजा रोहित राम जो घोघरडीहा थाना के अलोला गांव का है, ने उसे बाइक दी थी। कृष्ण कुमार की निशानदेही पर शुक्रवार रात पुलिस ने कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी भी की लेकिन कृष्ण कुमार राम के अलावा पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।