अगलगी में तीन मवेशी झुलसे
हररी पंचायत के जीरा टोला में गांव के शकुन देवी के घर में आग लगने से घर और तीन मवेशी बुरी तरह जल गए।
By Edited By: Published: Fri, 22 Jul 2016 11:20 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jul 2016 11:20 PM (IST)
मधुबनी। हररी पंचायत के जीरा टोला में गांव के शकुन देवी के घर में आग लगने से घर और तीन मवेशी बुरी तरह जल गए। मवेशियों को बचाने के दौरान आग में सकुनी देवी भी मामूली रूप से झूलस गई। आग कैसे लगी इसका अबतक पता नहीं चला है। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जिला पार्षद संजय यादव ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद का अनुरोध किया है। मुखिया, सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है। अंचलाधिकारी रविन्द्र कुमार मिश्र ने पीड़ित परिवार की उचित मदद का भरोसा दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें