जीवंत प्रस्तुति से मोहा मन
मधुबनी। इनके अंदाजे बयां का क्या कहना। प्रस्तुति ऐसी जैसे कोई पेशेवर कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहा हो
मधुबनी। इनके अंदाजे बयां का क्या कहना। प्रस्तुति ऐसी जैसे कोई पेशेवर कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहा हो। हर प्रस्तुति के बाद देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत।बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुति सम्मोहन पैदा कर रहा था। जी हां हम बात कर रहे हैं जिले के सबसे प्रतिष्ठित रीजनल सेकेंड्री स्कूल के भव्य वार्षिकोत्सव का। जिसमें भाग लेने वाले विभिन्न कक्षाओं के बच्चे-बच्चियों ने शानदार प्रस्तुति देकर अपने विद्यालय की प्रतिष्ठा में चार चांद लगा दिए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत गान निशा, सांभवी, सुबिया, मीनी, अराध्या, पंखुरी, प्रियंवदा, प्रिया, प्रियंका, दुर्गा व कृति ने गाए। स्वागत गान अनन्या, प्रिया, अंजली व शक्ति ने गाए। विजय कुमार ने जयजय भैरवि गाकर मिथिला परंपरा के अनुसार कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। गणेश वंदना पर निशा, मधुमिता, श्रुति,वर्षा, श्रेया,मनीषा, खुशबू, सुहानी, सुरभि, संस्कृति, अवंतिका, शक्ति, प्रीती, पायल व मुस्कान ने भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति की। श्वेता, विद्या रानी, रीतु कुमारी, शालिनी, खुशबू, वासिका तबस्सूम, सादिया तबस्सूम, दीक्षा मिश्रा के तुम कितनी अच्छी है, प्यारी है के गीत से हुआ। जिसने शमां बांध दी। उसके बाद अंशु कुमारी व शालिनी की छाप तिलक सब छीनी गीत की आकर्षक प्रस्तुति दी। जब स्वाती, निधि, रजनी , सुरुचि, मान्या मिली, संचिता मिथिला लोक नृत्य झिझिया लेकर पदार्पण किया तो तालियों से स्वागत किया गया। लगभग 10 मिनट की प्रस्तुति ने लोगों को ऐसा बांध दिया कि स्टेज से जाने के बाद तक तालियां बजती रही।बीच में शिक्षक राजीव ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति पर संदेश दिया। उसके बाद आसिफ कमरान खुदा न हमसे छीने गीत लेकर आए। इसके बाद अभिलाषा, हर्षिता,आंचल, राखी, वर्षा, प्रेरणा, सृष्टि, अनुष्का, साव्या, आर्यमा खुशी की टीम ने देश रंगीला-रंगीला गीत पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। आयुष कुमार, गुलशन कुमार ने मेरी मां प्यारी मां गीत गाए। रोहित कुमार व मुकुल ने माई तेरी चुनरिया गीत गाकर अपनी प्रस्तुति दी। ऐ मेरे वतन के लोगों गीत पर तनुजा, ओम प्रभा, खुशबू, नेहा, अनिशा, श्वेता मुस्कान व नवनीत ने आकर्षक नृत्य की प्रस्त ति दी। पापा मेरे पापा गीत पर आस्था, सुमन, प्रिया, स्नेहा, ¨प्रसी, सानिया, अलीशा, मुस्कान आदि ने बेहतर नृत्य प्रस्तुत की।इन लोगों ने किया सहयोग
सांस्कृतिक कार्यक्रम श लेंद्र, हरिओम, रविशंकर के नेतृत्व में तैयार किया गया था। जिसे आद्यानाथ एवं धर्मेंद्र के कुशल संचालन में मुकाम तक पहुंचाया।
छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत
इस अवसर पर प्रत्येक खंड के प्रथम 100 व द्वितीय 100 , करिकुलर एक्टीविटी में 170 छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया गया। जिसके सूत्रधार संतोष कुमार मिश्र चुन्नू थे।
ये थे उपस्थित
इस मौके पर निदेशक राम श्रृंगार पांडेय, प्राचार्य मनोज कुमार झा, शैक्षणिक निदेशक प्रत्यूष परिमल,, प्रशासक राजीव कुमार, वरीय शिक्षक कैलाश, हनुमान, ठाकुर जी, पवन तिवारी सहित अन्य बच्चों का उत्साहवर्धन करते दिखे। एक खासियत यह भी कि इसमें सभी बच्चों के अभिभावक सम्मिलित हुए।