प्रत्याशियों के भाग्य बैलेट बाक्स में बन्द
मधुबनी।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के 9वें चरण में प्रखंड के कुल 17 पंचायतों में गुरुवार को मतदाताओं ने
मधुबनी।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के 9वें चरण में प्रखंड के कुल 17 पंचायतों में गुरुवार को मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कडी़ सुरक्षा के बीच छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान शान्तिपूर्वक संपन्न हो गया। बीटीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अजित कुमार ¨सह ने बताया कि प्रखंड के 17 पंचायतों में 1370 उम्मीदवार चुनावी जंग में हैं। उन्होंने बताया कि जिला परिषद सदस्य के दो पद के लिए कुल खडे़ उम्मीदवार 10, 17 मुखिया पद के लिए 224, सरपंच के 17 पद के लिए 109, पंचायत समिति सदस्य के 22 पद के लिए 129, वार्ड सदस्य के 222 पद के लिए 601 एवं वार्ड पंच के 222 पद के लिए 297 प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट बाक्स में बन्द हो गया है। प्रखंड को दो जोन एवं सत्रह सेक्टर दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। सत्रहों पंचायत मे 230 मतदान केन्द्रों में से 180 अतिसंवेदनशील एवं 50 संवेदनशील मतदान केन्द्र बनाया गया था। आदर्श मतदान केन्द्र मध्य विद्यालय बेलहा एवं मध्य विद्यालय ब्रह्मपुर को बनाया गया था। प्रखंड में गुरुवार को निर्धारित समय से शान्तिपूर्वक माहौल में मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रखंड के सभी 230 मतदान केन्द्रों पर जोनल दण्डाधिकारी सह डीएसओ सुधीर कुमार एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता संजय कुमार, एसडीओ कमर आलम, एसडीपीओ उमेश्वर चौधरी, बीडीओ अजीत कुमार ¨सह, पुनि सह थानाध्यक्ष फुलपरास सनोवर खां, थानाध्यक्ष घोघरडीहा सरोज कुमार ने विधिव्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान के दौरान मतदाताओं की रफ्तार धीमी थी। भीषन गर्मी के कारण मतदाताओं में विशेषकर महिलाएं सुबह के प्रथम पाली में ही अपने मताधिकार का प्रयोग की। वहीं ग्यारह बजे के बाद कई मतदान केन्द्रों पर इक्का दुक्का मतदाता ही पहुंच रहे थे।