Move to Jagran APP

विद्युतकर्मी गए हड़ताल पर

मधुबनी। लदनियां में प्रगतिशील विद्युत कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा बिहार के आह्वान पर अपने 11 सूत्री

By Edited By: Published: Fri, 12 Feb 2016 02:09 AM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2016 02:09 AM (IST)
विद्युतकर्मी गए हड़ताल पर

मधुबनी। लदनियां में प्रगतिशील विद्युत कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा बिहार के आह्वान पर अपने 11 सूत्री मांगों समर्थन में मधुबनी डिवीजन के लदनियां विद्युतशक्ति उपकेन्द्र के सभी मानव बल गुरूवार को सुबह 8 बजे से बेमियादी हड़ताल पर चले जाने से सभी लघु एवं कुटीर उद्योग धंधे ठप हो चुके हैं। लदनियां प्रखण्ड विद्युत कर्मी संघ के अध्यक्ष ने कहा कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष के अगले आदेश तक विद्युत मानव बल हड़ताल पड. रहेंगे। ज्ञात हो कि शनिवार की रात से विद्युत उर्जा नियमित आपूर्ति नहीं होने से विद्युत उपभोक्ताओं में असंतोष है। महथा पंचायत के सरपंच वीरेन्द्र कुमार झा ने वताया कि शनिवार से ही नियमित विद्युत आपूर्ति नहीं है। बुधवार की रात 10 बजे से ही विद्युत उर्जा आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप है। शिकायत के बाद भी विभागीय पदाधिकारी विद्युत आपूर्ति के प्रति गम्भीर नहीं है। इधर सहायक अभियंता विद्युत जयनगर ने दूरभाष पर वताया कि जेई राजीव कुमार के अनुसार मेरा कोई भी विद्युत कर्मी हड्ताल पर नहीं है। उपभोक्तओं को विद्युत आपूर्ति करने के लिए प्रयास जारी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.